फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 में लक्षय मुदगिल व गौरी कल्ला रहे विजेता, दुष्यंत-लक्षय मलिक की जोड़ी ने जीता डबल्स का खिताब

बहादुरगढ़। झज्जर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में मंगलवार को विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्षय मुदगिल, गौरी कल्ला, दुष्यंत-लक्षय मलिक समेत अन्य खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज ने बताया कि बालक अंडर-19 एकल के फाइनल में लक्षय मुदगिल ने निशांत खत्री को 15-9, 15-13 से हराकर खिताब जीता। बालिका अंडर-19 एकल में गौरी कल्ला ने पूर्वा को 15-8, 15-8 से मात दी। महिला एकल के फाइनल में गौरी कल्ला ने ख्याति को 11-3, 11-8 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष एकल के फाइनल में लक्षय मुदगिल ने मोहित कुमार को 15-4, 15-6 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालिका अंडर-15 युगल के फाइनल में दुष्यंत-लक्षय मलिक की जोड़ी ने नीरव-रोनक की जोड़ी को 15-5, 15-8 से हराया। बालक अंडर-17 युगल में दुष्यंत-लक्षय मलिक ने कोशवेंद्र सिंह-रुद्रांक्ष तक्षक की जोड़ी को 15-14, 15-6 से पराजित किया। बालिका अंडर-17 युगल में पूर्वा-स्काक्षी की जोड़ी ने प्रियंजल-साक्षी की जोड़ी को 15-3, 15-8 से हराकर खिताब जीता। मिक्स्ड डबल्स में सूरज-पूर्वा की जोड़ी ने नवीन कुमार-प्रीति को 15-12, 7-15, 15-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स में रुद्रांक्ष-पूर्वा ने अखिल-साक्षी को 15-10, 15-8 से मात दी। महिला युगल में प्रीति-पूर्वा ने प्रिया-प्रिया की जोड़ी को 15-5, 15-7 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष युगल के फाइनल में हार्दिक गुलिया-मयंक की जोड़ी ने हर्ष-सूरज को 12-15, 15-13, 15-12 से हराकर खिताब जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें