झज्जर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता का जायजा लेने कायाकल्प टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था से काफी संतुष्ट नजर आई। हालांकि, कुछ खामियां भी सामने आईं, जिन्हें दूर करने के लिए टीम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल की पीएमएस डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं में जंग लगे औजारों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सवालों पर ध्यान दिया जाएगा। समय सीमा और नियमों के अनुसार औजारों को बदला जाएगा। इसके लिए आवश्यक हिदायतें दे दी गई हैं। अस्पताल में बने हर्बल पार्क की जानकारी देते हुए डॉ. बिश्नोई ने कहा कि पार्क में लगे सभी पेड़-पौधों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर टीम ने बड़े साइज की बजाय छोटे साइज के कंटेनर लगाने की सलाह दी। डॉ. बिश्नोई ने आश्वासन दिया कि सभी कमियों पर ध्यान दिया जाएगा।