पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं। इसके लिए झज्जर पुलिस द्वारा एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर थाना और चौकी के एरिया से 174 बांग्लादेशी की पहचान की गई है। इनकी जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इनकी डिपोर्ट की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। हमने सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार एक-एक बांग्लादेशी की पहचान करके उनको वापस भेजना की प्रक्रिया अमल में लाए। इस संबंध में किसी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।