फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़े झज्जर नगर परिषद को प्रदेश में मिला 16वां रैंक

शहरी और आवास मंत्रालय की तरफ से शहरों की वीरवार को स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई। स्वच्छता रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद प्रदेश में 11 पायदान पीछे खिसक गई हैं। पिछले साल नगर परिषद झज्जर स्वच्छता रैंकिंग के एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहर में प्रदेश में पांचवे स्थान पर था, लेकिन इस पर झज्जर नगर परिषद को 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहर में शामिल किया गया था, जिसमें झज्जर नगर परिषद को 16वां रैंक मिला हैं यानि नगर परिषद झज्जर 11 रैंक पीछे खिसक गई हैं। झज्जर नगर परिषद को राष्ट्रीय रैंकिंग में इस बार 303 रैंक हासिल हुआ हैं जबकि पिछले साल 1321 नंबर पर था। यही नहीं कुल स्कोर में से झज्जर नगर परिषद को 8091 नंबर ही मिल सके हैं। झज्जर नगर परिषद को निवासीय स्थानों पर सफाई में शत प्रतिशत, मार्किट एरिया की सफाई में शत प्रतिशत, नाले, नालियों की सफाई में शत प्रतिशत, पब्लिक टॉयलेट की सफाई में शत प्रतिशत, वेस्ट जनरेशन और प्रोसेसिंग पर शत प्रतिशत, डपिंग साइट की सफाई पर शत प्रतिशत नंबर मिले हैं जबकि घर-घर कूड़ा उठान में 64 प्रतिशत और कूड़ा निष्पादन में 25 प्रतिशत अंक ही मिल सके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें