फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर नगर परिषद चेयरमैन ने 26 लोगों को बांटा एलओआई का पत्र

नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 02:11 PM IST

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 चरण के तहत पात्र लोग अब भी योजना का लाभ लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब पांच साल बाद शहर के 26 लोगों ने योजना का लाभ लेने में रुचि दिखाई है और कागजात पूरे कर नगर परिषद के पास जमा करवाए हैं। कागजात पूरा होने के बाद नगर परिषद की तरफ से सभी 26 लोगों को एलओआई ( लेटर ऑफ इंटेंट) का पत्र जारी कर दिया है। इसमें 11 लोगों ने नए मकान बनाने और 15 ने इन्हासमेंट के तहत आवेदन किया है। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने संबंधित पात्रों को एलओआई के पत्र सौंपे। पत्र पाकर संबंधित लाभार्थी काफी खुश नजर आए। चेयरमैन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर किसी को छत मिले। लोगों के सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज 26 लोगों ने अपने कागजात पूरे किए हैं। इनको भी जल्द राशि जारी कर दी जाएगी। वहीं लोगों ने भी योजना का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें