यूरिया के बैग लेने के लिए पहुंचने वाले किसानों का नैनो यूरिया की तरफ कम ही रुझान दिख रहा है। किसानों की तरफ से यूरिया के बैग तो लिए जा रहे है, लेकिन अधिकतर किसानों की तरफ से नैनो यूरिया की बोतल लेने से परहेज कर रहे हैं। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दुकान पर बुधवार की सुबह 610 बैग यूरिया के पहुंचे। वहीं इस दौरान करीब 9 पेटी नैनो यूरिया की पहुंची। किसानों को यूरिया बैग के साथ नैनो यूरिया भी दिया गया जा रहा है। शाम तक करीब 270 यूरिया के बैग किसानों को दे दिए गए। वहीं इस दौरान नैनो यूरिया की करीब अढाई पेटी ही किसानों को दी गई। किसान एक तरफ यूरिया के बैग तो ले रहे है, वहीं नैनो यूरिया के बैग लेने से परहेज किया जा रहा है। यूरिया लेने के लिए पहुंचने वाले किसानों को यूरिया दिया जा रहे हैं। वहीं किसानों की मांग के अनुसार ही नैनो यूरिया की बोतल दी जा रही है। सरकार की तरफ से यूरिया के साथ नैनो यूरिया का इस्तेमाल करने पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिर भी किसान यूरिया बैग के साथ नैनो यूरिया की बोतल लेने से परहेज कर रहे है। बुधवार को सीमित संख्या में किसान यूरिया लेने के लिए पहुंचे। वहीं इस लगभग सभी किसानों को यूरिया बैग दिए गए।