झज्जर में डायमंड चौक पर मोबाइल की दुकान में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से लगभग तीन करोड़ रूपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन 20 मिनट तक गाड़ी नहीं आई। ज़ब गाड़ी पहुंची तो पानी नहीं चल सका, जिस कारण आग बुझाने में देरी हुई और आग दुकान मर फैल गई। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डीसी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार हिमांशु ने बताया कि आग से लाखों रूपये के मोबाइल और अन्य सामान जल गया हैं। लगभग 3 करोड़ का नुकसान हुआ हैं।