झज्जर नगर परिषद कॉन्फ्रेंस हाल में दूसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादियान ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान झज्जर निवासी पवन अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। पवन ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत चढ़ा हुआ है। यह उसकी पत्नी के नाम हैं। लेकिन नाम गलत चढ़ा हुआ है। वह तीन साल से इसे ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आज वह समाधान शिविर में शिकायत लेकर आया था और 15 मिनट में नाम ठीक हो गया है।