लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली बार पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। बैठक के दौरान एक-एक करके कई कार्यकर्ताओं ने मंच से जमकर भड़ास निकाली। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद एवं रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा की हार का जिम्मेदार वरिष्ठ नेताओं और खास तौर पर मंडल अध्यक्षों पर फोड़ने का काम किया। इस दौरान आरोप लगाने पर बैठक में जमकर हंगामा हुआ और कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।