झज्जर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आज दोपहर को नीट यानि राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 को लेकर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए झज्जर में दो सेंटर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंटर केंद्रीय विद्यालय और दूसरा पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को सेंटर बनाया गया है। जिला में परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।