झज्जर में आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरा दिन जारी रही। लघु सचिवालय के पार्क में आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन दिया। इससे पहले लघु सचिवालय के बाहर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंका।