झज्जर में सुबह से तेज बारिश हो रही हैं। बारिश के चलते लोगों कों गर्मी से राहत मिली हैं। सोमवार को भी पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही थी। मंगलवार को भी अलग सुबह 5 बजे से बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी हैं। पूरा आसमान काले बादलों से ढका हुआ हैं। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया हैं।