भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के गेट तक पहुंच गए, जहां पुलिस कर्मियों ने उनको रोक लिया। प्रदर्शनकारी डीसी को नीचे आकर ज्ञापन लेने की मांग पर अड़े रहे। लगभग 20 मिनट बाद डीसी ज्ञापन लेने पहुंची। प्रदेश महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा कि डीआईटीएस में काम करने वाले सभी संविदा कर्मियों चाहे वे एचकेआरएनएल या हारटोन के माध्यम से नियुक्त हो, जो 15 अगस्त 2026 तक अपने पूरे पांच वर्ष पूरे कर चुके हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से जॉब सिक्योरिटी में शामिल किया जाए ताकि जॉब सिक्योरिटी का लाभ सभी को समान रूप से मिल सके। संघ आगामी रणनीति भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति और मार्गदर्शन के अनुसार ही तैयार करेगा।