एथलेटिक संघ झज्जर की तरफ से दूसरी किड्स प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन के खेल मैदान पर किया गया। इसमें जिला भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।एथलेटिक्स संघ झज्जर के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार आयु वर्ग लड़के व लड़कियों की करवाई गई। डीएसपी दिनेश कुमार ओलंपियन बॉक्सर व पंकज वालिया प्राचार्य डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 14 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार प्रथम, लड़कियों में कविता प्रथम, 200 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, लड़कियों में करुणा प्रथम, 12 वर्ष की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में शौर्य प्रथम, लड़कियों में प्राची प्रथम, 200 मीटर दौड़ में गगन प्रथम, लड़कियों में पलक प्रथम, 8 वर्ष के लड़कों की 60 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, लड़कियों में धारा प्रथम, 80 मीटर दौड़ लड़कों में लक्ष प्रथम, लड़कियों में आरतिका प्रथम, 10 वर्ष के लड़कों की 60 मीटर दौड़ में यस प्रथम, लड़कियों में अवनी प्रथम, 80 मीटर में पाथ प्रथम, लड़कियों में अवनी प्रथम रही। इसी प्रकार 14 वर्ष लड़कों की लंबी कूद में रजत रंगा प्रथम, लड़कियों में साक्षी प्रथम, गोला फेंक लड़कों में अखिल प्रथम, स्थान पर रहे। दिनेश कुमार ने कहा कि लग्न व मेहनत से अभ्यास करने से सफलता जरूर मिलती है। खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। चरित्र का निर्माण होता है और अनुशासन की भावना जागृत होती है इसलिए बच्चों को किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे जोश के साथ इवेंट में हिस्सा लेकर पदक प्राप्त किए। इस अवसर पर राजीव खत्री, राजेश फौगाट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अजय जाखड़ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, धर्मबीर छिक्कारा कोच, रविंद्र कोच व मनीषा ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी, जय भगवान जाखड़, नेहा, सतेंद्र मौजूद रहे।