सिलानी गेट पर स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक एक तरफ गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं, ऊपर से उधारी और फ्री सामान लेना वालों से भी परेशान हो गए हैं। इस पर उन्होंने अपनी दुकान के बाहर और अंदर नोटिस लगवा दिए हैं, जिस पर उधार और फ्री का सामान लेने आने वालों को सन्देश दिया गया है। इसमें लिखवाया गया है कि गैस सिलिंडर नहीं मिक्ने की वजह से अभी खाना कम बन रहा हैं, इसलिए उधार और हराम का खाना लेने वाले दस दिन के बाद आए। दुकानदार सुमित के अपनी दुकान पर लिखवाये इस नोटिस की शहर में हर जगह चर्चा हो रही हैं। दुकानदार सुमित ने कहा कि गैस की किल्ल्त चल रही हैं। ऊपर से उधार और फ्री कस सामान लेने वाले कई लोग आ जाते हैं। उनके लिए यह नोटिस लगाया गया हैं।