बादली के दर्जनों गांवों में बारिश का पानी अभी तक भरा है। खेतों में भरे पानी से किसानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। पिछले 6 माह से हजारों एकड़ जमीन में पानी होने से खेती बाड़ी नहीं हो सकी है ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी है। पहले जहां गेहूं, सरसों और गाजर की बिजाई नहीं हो सकी, वहीं अब खरबूजा सहित सब्जी बेलों की खेती भी नहीं हो सकेगी। खेतों में पानी निकासी के लिए रखवाई गई बिजली मोटर भी बंद है।