फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नहर किनारे कचरे में मिला मानव भ्रूण

बहादुरगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में नहर किनारे कचरे के ढेर में करीब तीन माह का मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में भ्रूण के लड़के का होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। इस मामले में सेक्टर-6 थाना प्रभारी जयभगवान दहिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अवैध गर्भपात या किसी नर्सिंग होम की लापरवाही का मामला भी हो सकता है। इसी कड़ी में पुलिस ने बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में स्थित निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और क्लीनिकों से पिछले कुछ महीनों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी जयभगवान दहिया ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें