फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: रॉयल ग्रीन काउंटी में धूमधाम से मनाई गई होली

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 05:04 PM IST

बादली-गुरुग्राम मार्ग स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी में होली महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में काउंटी के निवासी, रॉयल ग्रीन रियल्टी के प्रमोटर्स, स्टाफ तथा चैनल पार्टनर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगों और संगीत के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। रॉयल ग्रीन रियल्टी के एमडी यशांक वासन ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और गिले-शिकवे मिटाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि रॉयल ग्रीन से जुड़ा हर व्यक्ति उनका परिवार है और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने से खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। आयोजन में सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें