फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: गोशाला में गोवंश के लिए रखी गई शेड की नींव

बेरी स्थित प्राचीन श्री 108 ब्रह्मचारी जयराम दास पंचायती गोशाला में शनिवार को सूबेदार धीर सिंह की अध्यक्षता में छोटे गोवंश के लिए 60×24 फीट के शेड की नींव रखी गई। कादयान खाप प्रधान एवं बेरी नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि बेरी गोशाला की कार्यकारिणी तथा गांव के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा छोटे गौवंश को गर्मी व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए एक सराहनीय धर्मार्थ पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बेरी गोशाला क्षेत्र की सबसे पुरानी गोशालाओं में से एक है। यहां गौ माता एवं छोटे गोवंश की रक्षा, सुरक्षा तथा खान-पान की व्यवस्था के लिए दानी सज्जनों का विशेष सहयोग निरंतर मिलता रहता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी करीब एक माह पहले भी गोशाला में गायों के लिए शेड का निर्माण शुरू किया गया था और अब छोटे गोवंशों के लिए शेड के निर्माण की नींव रखी गई हैं। इस मौके पर उप-प्रधान जयभगवान जांगड़ा, सचिव नरेश कुमार कादयान, पूर्व सचिव रामधन जांगड़ा, पूर्व उपप्रधान धर्मपाल (पाली), पंडित जितेंद्र, बल्लेराम, श्याम सुंदर शर्मा, पंडित सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें