फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: चुनावी राज्यों के लिए घोषित हुआ बजट: गीता भुक्कल, पूर्व शिक्षा मंत्री

झज्जर से विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट से उम्मीद थी बहुत कुछ मिलेगा। किसानों, युवाओें के लिए बड़ी घोषणाएं होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिन राज्यों में आगे चुनाव है, यह बजट उन राज्यों के लिए घोषित किया है। हरियाणा के बहुत प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है, पूरा बजट देखेंगे कि हरियाणा को क्या तोहफा मिला है। भुक्कल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया है, लेकिन देखेंगे कितने बजट का प्रावधान इस बार सरकार ने किया है। एम्स के 14 प्रोजेक्ट सेंशन थे, लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया। एसवाईएल के मुद्दा लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला किया है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार का बजट आएगा, उसमें भी हर वर्ग के लिए उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें