फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुकक्ल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बोला हमला

कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है।गीता भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे (खासकर किसानों से जुड़े) उठा रहे हैं, उनका जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि राहुल गांधी की बातों का जवाब देने के लिए देश के प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं आ रहे हैं? अगर प्रधानमंत्री संसद में नहीं आ रहे, तो वे देश की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सांसदों से डरते हुए देश की सबसे सुरक्षित जगह संसद में भी नहीं आ रहे हैं, इससे बड़ी दुर्दशा और दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है।गीता भुक्कल ने जोर देकर कहा कि गिरिराज सिंह के पास ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में संवैधानिक पद पर—नेता प्रतिपक्ष के रूप में—बैठे हुए हैं।इसके अलावा, हरियाणा में किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के बयानों पर भी उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भारतीय जनता पार्टी की है, तो किसान धरना-प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? किसानों को मुआवजा क्यों नहीं मिल रहा है? सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है, और आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं—यह स्थिति सरकार की नाकामी को दर्शाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें