फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 97 किलो गांजा बरामद, 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Aug 2025 01:28 PM IST

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झज्जर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 97 किलोग्राम गांजा बरामद किया और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अपराध जांच शाखा (सीआईए) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। सीआईए इंस्पेक्टर विवेक मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ भीमा (दूबलधन, झज्जर), सतपाल उर्फ काला (बलम, रोहतक), साहिल उर्फ मूसा (जौहरी नगर, बहादुरगढ़), मोहित उर्फ पाशा (दूबलधन, झज्जर), और विकास उर्फ विक्की (दूबलधन, झज्जर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में 97 किलो गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह उड़ीसा से नशीला पदार्थ लाकर झज्जर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। गिरोह ने पहले भी तीन बार उड़ीसा से नशीले पदार्थ की तस्करी की थी। सभी पांचों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मोहित के खिलाफ बेरी थाने में दो मामले, रोहित के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार और डकैती सहित छह मामले, सतपाल के खिलाफ रोहतक में तीन मामले, और साहिल के खिलाफ चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। 10 अगस्त 2025 को आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश किया गया, जहां सतपाल और साहिल को छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि बाकी तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उड़ीसा के कोरापुट जिले के बोरिया गुड्डा निवासी भास्कर को भी गिरफ्तार किया, जो इस नशीले पदार्थ का सप्लायर है। भास्कर को रास्ते के रिमांड पर झज्जर लाया जा रहा है। उसके खिलाफ उड़ीसा में हत्या और लूट के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है। सीआईए टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें