फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे गांव मेरी शान: जलभराव से बेहाल किसान, बदहाल तालाबों से परेशान पशुपालक; बुपनियां की दोहरी चुनौती

बादली। आज हम पहुंचे हैं बादली क्षेत्र के गांव बुपनियां, जहां की पहचान है मेहनतकश किसान और पशुपालक परिवार। यहां अधिकांश ग्रामीण खेती-बाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। सुबह होते ही खेतों में हलचल शुरू हो जाती है और शाम तक किसान अपनी फसल बचाने के लिए मेहनत करते नजर आते हैं। लेकिन बुपनियां के किसानों की चिंता हर साल बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में खेतों में जलभराव होने से फसलें खराब हो जाती हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक खेतों में जमा रहता है। दूसरी ओर पशुपालकों की परेशानी भी कम नहीं है। गांव के तालाबों की हालत खराब है और पशुओं के लिए पर्याप्त पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है। पशुपालकों का कहना है कि गर्मी और बरसात दोनों मौसम में उन्हें अपने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें