फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज लघु सचिवालय पर किसान-मज़दूर विरोधी व पूंजीपतिपरस्त नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाज़ी की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को किसान नेता जयकरण मांडौठी, सतबीर सिंह दहिया, सुमेश कौशिक, सुमित छिकारा,मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जगबीर सिंह, रामकिशन, रणबीर सिंह मांडौठी, रमेश जाखड़, राजबीर सिंह राहड तथा अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया और बीज बिल 2025, बिजली बिल 2025,मनरेगा के स्थान पर बनाए गए जी राम जी अधिनियम, राष्ट्रीय कृषि मार्केटिंग योजना के ड्राफ्ट तथा 4 लेबर कोड्स को रद्द करने व भूमिहीन गरीब किसानों व मज़दूरों को साल में 240 दिन काम और 700 रूपए दिहाड़ी देने, 10 हजार रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन देने, सी2+50% फ़ार्मूले के तहत एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने, आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने, व्यापक क़र्ज़ा मुक्ति लागू करने,अमेरिकी दबाव में आकर पशुपालकों और किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले मुक्त व्यापार समझौते से दूर रहने और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की स्कीम वापस लेने व 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने की मांग की गई। इस धरने प्रदर्शन में ओमबीर सिंह, रणबीर सिंह, रणसिंह,बलवान सिंह, सतबीर सिंह, संसार सुरहेती, किशन छबीली, राजबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलीप सिंह राजेंद्र जांगड़ा व कई अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें