फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में एमएसपी आदेश की प्रतियां फूंक किसानों ने जताया विरोध, सी2+50% एमएसपी लागू करने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को बहादुरगढ़ के लाल चौक पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने खरीफ फसलों के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से संबंधित आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। किसान नेताओं जयकरण मांडौठी, सुमित छिकारा और रामकिशन ने कहा कि किसान लंबे समय से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर गारंटीकृत एमएसपी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादों से केंद्र सरकार पीछे हट गई है। किसान नेताओं सतबीर सिंह बल्हारा, राजबीर सिंह छिल्लर और सतीश कुमार ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि एमएसपी में नाममात्र की वृद्धि की गई है। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, कालाबाजारी तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी, रोजगार और गरीबों को कर्जमुक्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में लालजी, रामदत्त, राकेश, पवन, राहुल, दीपक, दिलशेर सिंह और गुरदीप सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें