शहर में दोपहर बाद आई बरसात के दौरान लालचंद कॉलोनी में एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से हजारों रुपये के उपकरण जल गए। आसमानी बिजली से कोई जनहानि तो नहीं हुई। जिस समय आसमानी बिजली गिरी, उस समय घर पर कोई नहीं था। सभी पड़ोसियों के यहां गए हुए थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा यहां हो सकता था। आसमानी बिजली झज्जर की लालचंद कॉलोनी में रहने वाले संजय के मकान पर गिरी। पड़ोसियों के अनुसार आसमानी बिजली गिरने का मंजर बड़ा ही भयावह था। मकान मालिक संजय के अनुसार परिवार के सभी लोग उस समय मकान में मौजूद नहीं थे, लेकिन इस आसमानी बिजली के गिरने से उनके घर में रखे एसी, एलईडी, फ्रिज, आरओ और पूरे मकान की बिजली फिटिंग जल गई।