फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे कर्मचारी, बिजली निगम सहित अन्य विभागों से भी साधा संपर्क

शहर के बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में ऑल हरियाणा पॉवर कोर्पोरेशन वर्करज यूनियन के कर्मचारियों की जिला कनवेंशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगामी 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इस हड़ताल का हिस्सा बनने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर अपना अभियान चला रहे है। वहीं कर्मचारियों को इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निमंत्रण भी दे रहे है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुभाष लांबा शहर के बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में पहुंचे और कर्मचारियों को इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की। सुभाष लांबा ने 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्णतया सफल होने का दावा किया और कहा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हर विभाग का कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर रोज कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। इसका तरोताजा उदाहरण अभी हाल हीं में सरकार की तरफ से नई यूनाईटेड़ पेंशन योजना को लागू करना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पेंशन स्कीम को लागू कर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है जबकि सभी को पता है कि कर्मचारी संगठनों की इस पेंशन योजना को लागू करने की मांग कतई नहीं थी। कर्मचारी संगठनों की मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की थी, लेकिन अब सरकार धक्काशाही से इस यूनाईटेड़ पेंशन स्कीम को लेकर आई है और धक्काशाही से इसे लागू भी करना चाहती है। उन्होंने चेताया कि वह कतई नहीं चाहेंगे कि यह पेंशन योजना लागू हो। उनकी मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने की है और इसे वह लागू करवा कर ही दम लेंगे। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सबीर अहमद, राज्य सचिव प्रभु दयाल, वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर, भूपेंद्र यादव, रविंद्र दलाल, उमेश, राकेश, चंद्रकांत, कुलदीप, अनिल व देवेंद्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें