फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन दिया। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान नवीन ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारियों में काफी रोष है। आज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीम रविंद्र को मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि, कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए। विभिन्न विभागों में जो पद खाली पड़े हैं, उनको पक्की भर्ती करके भरा जाए। मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू की जाए और 2020 से लेकर 2023 के बीच में कर्मचारियों की जो एलटीसी रोकी गई थी, उसका बजट जारी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो फरवरी में राज्य स्तरीय कर्मचारियों का सम्मेलन होगा उसमें सरकार के खिलाफ कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें