फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बारिश के कारण कई गांव में बाढ़ जैसे हालात, ड्रेन नंबर-8 हुई फुल

जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण शहर ही नहीं कई गांवों में भी पानी भर गया है। कुछ गांव में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही बारिश जारी रही तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में 100 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए है। इसके अलावा गांव में भी हालात अच्छे नहीं है। जिले के दुबलधन माजरा, जहाजगढ़ सुरखपुर, भम्भेवा सहित कई गांव में बारिश का पानी जमा हो गया है। मुख्य मार्गों पर ही नहीं गलियों और घरों के अंदर पानी घुस गया है। इसके अलावा स्कूलों में भी दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है। बारिश का पानी जमा होने के कारण कई जगह पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कई सरकारी स्कूलों में तो कमरों तक दो-दो फीट तक पानी घुस गया है, जिस कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी है। वही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कंट्रोल रूम गठित किया हुआ हैं। इसके अलावा रोहतक से आने वालीड्रेन नंबर 8 भी फुल चल रही है। इसके चलते खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। मारोत गांव में मंगलवार रात से ड्रेन नंबर 8 पर ठीकरी पहरा शुरू किया जाएगा, क्योंकि वहां पर पानी घुसने का ज्यादा संभावना बनी हुई है। इसके अलावा भिंडावास गांव के पास भी ड्रेन नंबर 8 गुजरती है। वहां भी इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि पानी गांव में नहीं घुस सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें