जिले के सिलानी के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर 8 बुधवार को ओवरफ्लो होना शुरू हो गई। ग्रामीण मिट्टी के कट्टों से रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके टूटने का खतरा बना हुआ है। वहीं सिंचाई विभाग से जेई जय भगवान मौके पर पहुंचे हैं, वहीं बुलडोजर से बांध को बनाने के लिए बोला गया है। गांव के लोगों ने बताया कि कई बार वह शिकायत दे चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पवन ने बताया कई बार बोलने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा। गांव सिलानी में कटाव शुरू हो चुका है, वहीं एक तरफ बांध नहीं है, जिस कारण खेतों की ओर पानी उतरने लगा है। वहीं कलोई गांव के पास ड्रेन नंबर-8 टूटने के कारण अब तक 250 एकड़ के पानी भर गया हैं, जिससे नुकसान बढ़ रहा हैं। आज स्कूल, आंगनबाडी में छुट्टी बारिश के कारण आज स्कूल और आंगनबाडी में छुट्टी हैं। प्रशासन ने कल ही आज कि छुट्टी का पत्र जारी कर दिया था। माजरा डी में घरों में घुसा पानी माजरा डी गांव में बांध टूटने के कारण पानी घरों तक पहुंच गया हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों को आवागमन में दिक्तक आ रही है।