दीपावली पर जले पटाखों के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। प्रदूषण का स्तर 350 दर्ज किया गया। मंलगवार सुबह से ही पूरा दिन शहर व आसपास के क्षेत्र में स्माॅग छाया रहा। लोगों को आंखों में जलन की शिकायतें भी रहीं। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता खराब होने पर पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के स्टेज-टू को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला झज्जर भी एनसीआर क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में प्रशासन ने ग्रैप-स्टेज टू की पाबंदियां जिले में प्रभावी ढंग से पालना सुनिश्चित करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से ग्रैप स्टेज-टू और टू के तहत जारी नागरिक चार्टर का पालन करने की अपील की गई है। आयोग की सब-कमेटी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और आईआईएम के पूर्वानुमानों तथा दिल्ली के प्रदूषण स्तर की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। आदेशों के अनुसार रविवार शाम 7 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। सोमवार को भी एक्यूआई 300 से अधिक था और मंगलवार को एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। पूर्वानुमानों के अनुसार आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में और गिरावट की संभावना है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर आयोग द्वारा ग्रेप टू की पाबंदियां लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले 14 अक्टूबर को स्टेज-वन लागू किया गया था। अब स्टेज-टू के तहत अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।