गांव रईया के ब्राइट कॅरिअर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में अनेक खिलाड़ियाें में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें जिला सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र दीक्षित व पेंचिक सिलात संघ के महासचिव रमेश खन्ना ने शिरकत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में भाग लेने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से बहु, ऊंटलोदा, खोरड़ा, दुजाना, भदानी, नंगला, जाहिदपुर, मारोत, लाडपुर, बादली, बहादुरगढ़, जहांगीरपुर, मुंडाहेड़ा व झज्जर के युवा खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी शामिल रही। इस अवसर पर मंजू रानी, पूनम, आशीष, सुखमेंद्र गुलिया, सनम खन्ना व निशा मौजूद रहे।