फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में डीजीपी ने पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त कार्यालय का किया उद्घाटन

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर रविवार देर शाम झज्जर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त कार्यालय का शुभारंभ किया। पिछले वर्ष मार्च महीने में झज्जर को पुलिस कमिश्नरी बनाया गया था। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि झज्जर में कमिश्नरी बनने के बाद से अपराध पर अंकुश लग रहा है। पुलिस कमिश्नरी का झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों क्षेत्रों के लोगों का लाभ मिल रहा है। वहीं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। नेशनल हाइवे 44 पर लगाए गए कैमरे को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवे 44 पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से ट्रैफिक वायलेंस करने वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। हरियाणा से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा पुलिस 19 जगह पर वाहन चालकों पर पैनी नजर रखेगी। इन कैमरों की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आसानी से चालान किया जाएगा। चोरी या अपराध में लिप्त गाड़ियों पर भी नजर रखी जा सकेंगी। इस दौरान पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन, जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया, डीसीपी हेडक्वार्टर दीपक सहारण, डीसीपी मयंक मिश्रा, डीसीपी लोगेश कुमार, एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव व झज्जर पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें