ंबहादुरगढ़ में गणपति विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने परिक्रमा निकाली। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल रहे। परिक्रमा अग्रवाल कॉलोनी स्थित गीता भवन से शुरू हुई और अनाज मंडी, रेलवे रोड, ड्रेन वाले रास्ते से होते हुए नाहरा नाहरी रोड से बवाना के कुंडल पहुंची। यहां पर गणपति का विसर्जन किया गया। यात्रा में श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए आगे बढ़ते रहे।