फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में वार्ड-1 में विकास कार्यों की शुरुआत, पार्षद रजनीश ने रखी 50 लाख के कार्यों की आधारशिला

वार्ड नंबर-1 में विकास कार्यों को गति देते हुए पार्षद रजनीश ने गली नंबर-2 और गली नंबर-16 फेस-1 में गलियों के नवनिर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान वार्ड के बुजुर्गों, मातृशक्ति और स्थानीय सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर करीब 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पार्षद रजनीश (मोनू) ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। नई गलियों के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। इस मौके पर वार्ड के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उन्होंने पार्षद का आभार जताते हुए विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें