फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीटीसी बसों को नहीं मिला समय, स्टैंड की नहीं काटी पर्ची, शाम को अड्डे पर पहुंची बस

नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से झज्जर के लिए शुक्रवार को भी डीटीसी की दोनों बसों ने दो-दो चक्कर लगाए। दोनों बसें नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से नियमित समय अनुसार चली। बावजूद सुबह झज्जर बस अड्डे पर पहुंची डीटीसी की बसों को बस स्टैंड परिसर के अंदर नहीं जाने दिया। वहीं शाम को पहुंची एक बस अंदर पहुंच गई, लेकिन पर्ची स्टैंड की पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे परिचालक की पर्ची नहीं काटी। इस कारण डीटीसी की बसें करीब आधे घंटे तक बस अड्डे के बाहर ही खड़ी रही और उसके बाद अपने गंतव्य की तरफ चली गई। एक सप्ताह पहले चली डीटीसी की बसों के लिए नई समस्या पैदा हो गई है। पहले तीन से चार दिन तो बसें नियमित रूप से चलती रहीं। उसके बाद जैसे ही डीटीसी डिपो की तरफ से अधिकारी झज्जर के आरटीए से डीटीसी बसों के लिए समय की अनुमति मांगने पहुंचे तो उसके बाद डीटीसी बसों के लिए समस्या और ज्यादा उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को डीटीसी बसे नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से यात्रियों की सवारी लेकर झज्जर पहुंची, लेकिन उसको बस अड्डा परिसर में अंदर बसों को नहीं लगाने दिया गया। इसके बाद डीटीसी की बसे आधे घंटे तक बाहर ही खड़ी रही। इसके बाद एक डीटीसी की बस कुछ महिलाओं को बैठाकर अपने गंतव्य की तरफ चली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें