फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नीट परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Naveen Updated Thu, 21 May 2026 02:41 PM IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर गेट पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया, लेकिन जब काफी देर तक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए तो विधायक सहित अन्य नेता लघु सचिवालय परिसर में घुस गए और अंदर धरने पर बैठ गए। उसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। सरकार कोई ध्यान नहीं दें रही। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाओं के साथ लूटमार, दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हत्या, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे हरियाणा अपराध के मामलों में दूसरे राज्यों से आगे निकलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें