बादली। लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी शिकायतें लेकर महिलाएं आज समाधान शिविर में आई। एसडीएम ने शिविर में शिकायतों को सुना। प्रशासन के अनुसार शिविर में कुल 13 शिकायतें आईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजकर जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें फॉर्म रिजेक्ट होने, बैंक खाते में राशि न आने और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी थीं। एसडीएम ने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन गंभीर है।