फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में रेहड़ी वालों से वसूली व डीलर को धमकी पर डीसीपी से शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन

बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर रेहड़ी वालों से जबरन वसूली और एक स्कूटी डीलर को धमकी देने के मामले को लेकर भाजपा नेता जसबीर सैनी के नेतृत्व में डीसीपी मयंक मिश्रा से मुलाकात की गई। पीड़ित रेहड़ी संचालकों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पार्किंग से जुड़े कुछ लोग उनसे रोजाना 200-300 रुपये अवैध रूप से वसूल रहे हैं। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती है, यहां तक कि उनका सामान भी उठा लिया जाता है। वहीं स्कूटी डीलर आर. बी. गौड़ ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके शोरूम पर आकर स्टाफ के साथ गाली-गलौच की और शोरूम बंद कराने की धमकी दी। जसबीर सैनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है, जिसकी लिखित शिकायत डीसीपी को दी गई है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें