झज्जर में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर वीरवार को मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रहा और जिले में 55 डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। झज्जर के सरकारी अस्पताल में डेंटल, आयुर्वेदिक, एनएचएम के 35 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इससे मरीज़ों कों ज्यादा दिक्कत नहीं आई।