फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नप ने बुलडोजर से पक्के स्लैब तोड़कर करवाई नालों की सफाई

शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 06:40 PM IST

शहर में आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक मार्ग पर नगर परिषद ने नालों की सफाई का अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह दुकानें खुलने से पहले ही नप ने दुकानों के बाहर बने पक्के स्लैब बुलडोजर से तुड़वा दिए और फिर सफाई शुरू की। इस कारण दुकानों के आगे गंदगी जमा हो गई। नालों की सफाई करने के बाद गंदगी का उठान नहीं होने के चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर परिषद अधिकारी ने नालों से निकाले गए कूडे को सूख जाने के बाद उठाने की बात कही। नगर परिषद ने इस बार जनवरी माह में ही बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई करने का काम किया जा रहा है। नगर परिषद ने बुधवार को सुबह आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक मार्ग पर एक तरफ के नाले की सफाई करने का काम शुरू किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें