फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी सौगात, 75 करोड़ की 9 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले को विकास की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र सहित 75 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत वाली 9 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बादली हलके के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। बागवानी और कृषि विकास में 'वैल्यू क्रांति' का शंखनाद मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आज कृषि केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक 'एग्री-बिजनेस' बन चुकी है। राज्य सरकार हरित क्रांति से आगे बढ़कर अब वैल्यू क्रांति (Value Revolution) और हॉर्टिकल्चर क्रांति की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का जीवन हमें सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी भी हमारे संकल्प की शक्ति को कमजोर नहीं कर सकती। कृषि चुनौतियों का सामना हमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामूहिक प्रयासों से करना होगा। -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें