फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लिया चार्ज

विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्राइन बोर्ड की मंजूरी के बाद हाल ही में नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने बुधवार को मंदिर की चल-अचल संपत्तियों का औपचारिक रूप से अधिग्रहण कर लिया है। इस प्रक्रिया के तहत मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त नकदी तथा सोना-चांदी की गिनती कराकर उसे अपने आधिकारिक कब्जे में लिया गया। मंदिर में चढ़ावे के रूप में प्राप्त नकदी तथा सोना-चांदी की गिनती के लिए सीईओ, पालिका सचिव पूजा साहू, बीडीपीओ राजाराम, नायब तहसीलदार व कर्मचारी मंदिर में पहुंचे और सुबह लगभग 12 बजे से शाम 6 बजे तक नकदी तथा सोना-चांदी की गिनती का कार्य चला। उसके बाद सोना-चांदी की गिनती कर बक्सों में रखा गया और बक्सों को सील करा दिया गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई श्राइन बोर्ड के गठन के बाद पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। सीईओ की निगरानी में गठित विशेष टीम ने मंदिर परिसर में सोना-चांदी रखी, दान पेटियों को खोला और उसमें प्राप्त राशि की विधिवत गिनती की। साथ ही भक्तों द्वारा अर्पित सोना-चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं का भी लेखा-जोखा तैयार किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुका नांदल का कहना है कि मंदिर में चार्ज लिया गया है और चढ़ावे के रूप में प्राप्त नकदी तथा सोना-चांदी की गिनती कराकर उसे अपने आधिकारिक कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें