झज्जर में रविवार सुबह से गर्मीसे परेशान लोगों को बारिश होने से राहत मिली। सुबह साढ़े 11 बजे मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों कों गर्मी और उमस से राहत मिली हैं। हालांकि एचटेट परीक्षा दिलवाने आए अभिभावकों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि रुकने के लिए आसपास कोई ज्यादा विकल्प नहीं थे। लोगों ने दुकानों में घुसकर बारिश से बचाव किया। आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बता दे कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। आज हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है।