फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में डीएमसी नगर परिषद के खिलाफ चेयरपर्सन और पार्षदों ने खोला मोर्चा

बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन और पार्षदों ने डीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। बुधवार को चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में प्रधाद डीसी वर्षा खांगवाल से मिले। सभी ने आरोप लगाया कि बहादुगढ़ में चल रहे विकास कार्यों को रोकने का काम किया जा रहा है। चेयरपर्सन सरोज राठी ने आरोप लगाया कि बहादुरगढ़ शहर मे डीएमसी ने उनको और अन्य पार्षदों को द्वेषपूर्ण एवं पक्षपात पूर्ण भावना से नोटिस जारी किए है जबकि इसी प्रकार के अन्य मामलों में कारवाई नहीं की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा निष्पक्षता एवं समानता के सिद्धांतों का पालन नहीं किया जा रहा। इससे उनको मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक हानि हो रही है। शहर में हो रहे विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा हैं। मानसून सिर पर हैं, ऐसे में समय पहले काम नहीं हुए तो वह रुक जाएंगे। इस मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतन्त्र अधिकारी से कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द हीं सीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें