फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से सीएनजी डलवाकर कार सवार फरार

शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले दुजाना मार्ग पर दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से कार सवार युवकों ने सीएनजी डलवाई और बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। पंप का कर्मचारी कार की पीछे दौड़ा, लेकिन कार सवार दुजाना की तरफ भाग गए। घटनाक्रम की सूचना पंप कर्मचारी मालिक व डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बेरी एसए अशोक कुमार भी मौके पर पहुंची थे। पुलिस पंप पर पहुंची और मामले की जांच की। बेरी निवासी संजय ने बताया कि दुजाना मार्ग पर उनका भीमेश्वरी देवी फ्यूल स्टेशन के नाम से पंप है। बुधवार को दिन में करीब 12 बजे एक कार में करीब 3-4 युवक आए, जिन्होंने पंप से करीब 700 रुपये की सीएनजी डलवाई और बिना रूपये दिए फरार हो गए। इसकी शिकायत पंप के कर्मचारी संदीप ने बेरी शहर चौकी में दी। बेरी शहर चौकी के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि दुजाना मार्ग पर पेट्रोल पंप से कार में सीएनजी डलवाकर भाग जाने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें