झज्जर में दूसरे दिन भी एचटेट की परीक्षा जारी हैं। सुबह 9 बजे तक केंद्रों पर एंट्री करवाई गई। आज सुबह लेवल-2 की परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। आज जिला भर में करीब साढ़े छह हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किया गए है। केंद्रों के अंदर रुमाल नहीं ले जाने देने पर अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने नाराजगी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस में पसीने नहीं सूख रहे और ऊपर से रुमाल नहीं लें जाने दे रहे, जिससे परेशानी होगी। परीक्षार्थी योगिता, सुरेश ने बताया कि उनका कल भी पेपर था और बाहर रुमाल रखवा लिए गए थे और बोले गया था कि एंड एसी चलेंगे, लेकिन एसी नहीं चलाये गए। आज भी रुमाल बाहर रखवा दिए गए हैं। गर्मी और उमस के बुरा हाल हैं। पसीने सूखने के नाम नहीं लें रहे और अंदर एसी भी नहीं चलते। इस कारण दिक्क़त होगी। नोज-पिन ने बढ़ाई दिक्कत आज दूसरे दिन भी महिला परीक्षार्थियों को नोज-पिन के कारण परेशानी हुई। नोज-पिन नहीं उतरने के कारण महिला उम्मीदवारों को इंतजार करना पड़ा।