जिले के गांव बाकरा के लोहारू फीडर में मिले दोनों व्यक्तियों के शवों की पहचान हो गई है। दोनों व्यक्तियों के शव शनिवार को पुलिस को बाकरा हैड़ पर बरामद हुए थे, जिनको पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया था। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार रोहतक के गांधी नगर निवासी करीब 39 वर्षीय अमित और बिहार के जिला खगरिया गांव छोटाबली निवासी करीब 38 वर्षीय लक्ष्मण सदा दोनों अच्छे दोस्त थे। अमित आटो चलाने का काम करता था जबकि लक्ष्मण सदा मजदूरी करता था। अमित ने लक्ष्मण सदा की पत्नी पिंकी के साथ कोर्ट मैरिज भी कर रखी थी। तीन जुलाई को तीनों रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में आटो में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तीनों ने शराब भी पी थी। शराब पीने के कारण पिंकी होश में नहीं रही।