बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव टांडाहेड़ी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खेत में बने एक कोठरे के पास पड़ी तख्त पर मिला। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि उसकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति के नाक से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।