श्री गोशाला नजदीक बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में श्री राम सेवा ट्रस्ट डावला की तरफ से अध्यक्ष नंद किशोर वशिष्ठ की अध्यक्षता में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और गौ सेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी श्रीराम सेवा ट्रस्ट की तरफ से निरंतर किए जाएंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर ने कहा कि गोमाता व अपने माता-पिता की सभी को सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर नंदकिशोर, नफे सिंह सैनी, एडवोकेट पंकज शर्मा, प्रमोद वर्मा, महेश कुमार और चांदराम मौजूद रहे।